शादी की निंदा और सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना सही नहीं : स्मृति ईरानी

विज्ञापन

दिल्ली. मैरिटल रेप के मामलों पर एक बार फिर सरकार ने अपनी राय स्पष्ट की है. इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को अहम बयान दिया. 

सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना सही नहीं

संसद में पेश बजट  पर हुई चर्चा के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि वैवाहिक जीवन में यौन हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन इसकी आड़ में सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना भी ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की हर शादी की निंदा करना ठीक नहीं है.

जरूरतमंद महिलाओं को दी जा रही मदद

दरअसल सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने बजट सत्र के दौरान 'वैवाहिक जीवन में यौन हिंसा' पर एक सवाल पूछा था. इस सवाल का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं से जुड़े मामलों में मदद करने के लिए पूरे भारत में 30 से अधिक हेल्पलाइन कार्यरत हैं. इन हेल्पलाइनों के जरिए 66 लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की गई. 

उन्होंने कहा कि देश में 703 'वन स्टॉप सेंटर' भी महिलाओं को मदद देने का काम कर रहे हैं. इनके जरिए भी 5 लाख महिलाओं को मदद दी गई है. उन्होंने सीपीआई सांसद को बताया कि मैरिटल रेप का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. इसलिए इस मुद्दे पर सरकार ज्यादा चर्चा नहीं कर सकती. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook