नई दिल्ली :
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया। कांग्रेस ने कहा कि आज के नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटा के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो...तो ऐसे ही बोल निकलते हैं। उन्होंने कहा कि ये इन राज्यों के लोगों का अपमान है, जनमत का अपमान है। आज कांग्रेस का क्या हाल हो गया है, कहीं देखने को नहीं मिलती! रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई। ज़मीन खिसक गई है लेकिन अभी सुबुद्धि नाम की चीज़ उनके नज़दीक नहीं आयी है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।