कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की घोषणा : गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह नहीं मिली

विज्ञापन

नई दिल्ली : कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रणजीत रंजन को मिला टिकट, हरियाणा से अजय मकान, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्यप्रदेश से विवेक तनखा, महाराष्ट्र से इमरान प्रजापति, राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी और तमिलनाडु से पी. चिदंबरम को मिला टिकट। छत्तीसगढ़ से दोनों सीटें आलाकमान अपने खाते में ले सकते है. छत्तीसगढ़ की दोनों राज्यसभा सीटें दिल्ली के नेताओं के खाते में जाएगी।

लेकिन असंतुष्ट खेमे के गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह नहीं मिली है। दो साल पर होने वाले राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। ये सीटें 15 राज्यों में फैली हैं। कांग्रेस ने राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। अजय माकन को हरियाणा से, जयराम रमेश को कर्नाटक, विवेक तंखा को मध्य प्रदेश और पी. चिदंबरम को तमिलनाडु से मैदान में उतारा गया है। इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया है तो मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी को राजस्थान से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook