देश को बधाई : एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगी : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन

नई दिल्ली : देश में आज एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर चोट किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा पांचवीं बार हुआ जब देश में एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 86 करोड़ को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, देश को बधाई, हमने एक करोड़ और कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर चोट किया. 5 वीं बार 1 करोड़ से ज्यादा टीकों का रिकॉर्ड हासिल किया.

ये खबर भी पढ़े : ब्राह्मण गौरव : जिगिशा जोशी के वीडियो इंटरनेट पर मचा रहे धमाल : मेवाड़ी बाई के नाम से हो रही है मशहूर 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook