बेटे ने मौसेरी बहन से की शादी, नाराज मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला...

विज्ञापन

झारखंड के जमशेदपुर में बेटे के प्रेम विवाह से नाराज मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, बेटे ने रिश्ते में मौसेरी बहन से ही प्रेम विवाह कर लिया था, इससे मां नाराज चल रही थी। एक दिन आपसी झगड़े के बाद महिला ने गर्भवती बहू पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, चौका थाना क्षेत्र के जांता पहाड़धार गांव में गीता लायक के बेटे दीनबंधु ने परिवार के तमाम विरोध के बावजूद अपनी मौसेरी बहन से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बेटे की इस हरकत से मां गीता लायक काफी दिनों से नाराज भी चल रही थी। 

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

ये भी पढ़े : इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सही ITR फॉर्म चुनना जरूरी, नहीं तो आ सकता है नोटिस

बीते रविवार को दीनबंधु घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गीता लायक व उसकी बहू के बीच कोई विवाद हो गया। इसमें गीता लायक ने अपना आपा खो दिया और बहू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीनबंधु की पत्नी गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी गीता लायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook