एप डाउनलोड करें

नाबालिग बच्चियों और बालिग लड़कियों से रेप के आरोपी प्यारे मियां को उम्रकैद, लड़कियों से खुद को ‘अब्बा’ कहलवाता था अपराधी

अपराध Published by: Paliwalwani Updated Thu, 10 Mar 2022 11:10 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई नाबालिग बच्चियों और बालिग लड़कियों से रेप के आरोपी प्यारे मियां की काली करतूतों की जब पोल खुली थी तब पूरा देश इस जानकर दंग रह गया था। बरसों तक लड़कियों के साथ ‘गंदा काम’ करने का आरोपी शख्स जब आखिरकार कानून के शिकंजे में आया तब जाकर उसके कुकर्मों का हिसाब-किताब हुआ। अब मध्य प्रदेश के इस चर्चित मामले के मुख्य आरोपी प्यारे लाल को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

12 जुलाई 2020 को मिली थीं 5 लड़कियां

12 जुलाई 2020 को भोपाल पुलिस को 5 लड़कियां संदिग्ध हालत में सड़क पर घूमती मिली थीं। इनमें 4 नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। जब इन लड़कियों ने पुलिस ने पूछताछ की तब उस वक्त प्यारे मियां का नाम एक शैतान के तौर पर सबसे पहले सामने आया था। इन लड़कियों ने उस वक्त पुलिस को बताया था कि प्यारे मियां ने उन्हें पार्टी करने के लिए बुलाया और शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। लड़कियों के इन सनसीखेज आरोपों के बाद शुरू हुई एक जांच-पड़ताल ने आखिरकार प्यारे मियां को न्याय के कटघरे में खड़ा कर ही दिया।

फरार हो गया प्यारे मियां

इस छानबीन में प्यारे मियां के खिलाफ कई खुलासे हुए। एक दिलचस्प बात यह भी है कि इन सभी लड़कियों के बयान के बाद प्यारे मियां फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे श्रीनगर से पकड़ा था। प्यारे मियां की सूचना देने पर पुलिस ने इनाम का ऐलान भी किया था। प्यारे मियां के पकड़े जाने के बाद ऐसे-ऐसे खुलासे हुए थे जिसके बारे में जानकर पूरा देश सन्न रह गया था।

गरीब बेटी को बनाता था शिकार

पता चला था कि प्यारे मियां एक दैनिक अखबार चलाता था और खुद को पत्रकार कहता था। बताया गया था कि प्यारे मियां गरीब बच्चियों के मां-बाप को झांसे में लेता था। वो उनकी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलवाने के नाम पर अपने पास रखता था और उनका यौन शोषण करता था। इतना ही नहीं वो इन लड़कियों की शादी अपनी मर्जी से भी करवाता था।

लड़कियों के घरवालों को वो अपनी पहुंच और पैसों की धौंस दिखाकर धमकाता भी था। उस वक्त यह भी कहा गया था कि प्यारे मियां करीब 10 साल से लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था। आरोप लगे थे कि उसने करीब 40 लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है।

खुद को ‘अब्बा’ कहलवाने का शौक

इन सभी खुलासों के अलावा यह भी पता चला था कि प्यारे मियां इन लड़कियों से खुद को ‘अब्बा’ कहलवाता था। प्यारे मियां के पास बेशुमार दौलत होने का पता भी चला था। उसके पास 40 से अधिक प्रॉपर्टी थी। काली कमाई से बनाई गई उसकी प्रॉपर्टी पर भी कानून का डंडा चला था। बहरहाल इस वक्त प्यारे मियां उर्फ अब्बू जबलपुर जेल में बंद है।

भोपाल जिला अदालत की अपर सत्र न्यायाधीश सविता वर्मा ने प्यारे मियां को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के वक्त वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next