एप डाउनलोड करें

बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, खाना नहीं बनाने पर था नाराज

अपराध Published by: paliwalwani Updated Fri, 24 Apr 2026 01:48 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने मामूली विवाद में अपनी ही 30 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र के गौरा अतरसंड गांव की है। 

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोनम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव की निवासी थी। सोनम घटना से महज एक दिन पहले ही अपने मायके आई थी। बुधवार को पुलिस ने उसके घर के पास से उसका लहूलुहान शव बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रामलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मंगलवार को फसल बेचने के बाद उसे कुछ पैसे मिले थे, जिससे उसने शराब पी। रात को जब वह नशे की हालत में घर लौटा, तो उसने खाना न बनने को लेकर बेटी से सवाल किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब रामलाल ने बेटी से खाना न बनाने का कारण पूछा, तो बेटी ने पलटकर जवाब दिया कि जब पिता शराब पीकर बाहर थे, तो वह किसके लिए खाना बनाती। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने पहले उसे डंडे से पीटा और फिर पास रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर उसकी जान ले ली।

हत्या के आरोपी ने मामले को छिपाने का भी प्रयास किया। उसने फर्श पर लगे खून के धब्बों को साफ किया और मृतका की साड़ी को छिपा दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि, मृतका के पति अजय कुमार की शिकायत और पुलिस की जांच से सच का खुलासा हो गया।

थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि आरोपी रामलाल को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next