एप डाउनलोड करें

पिंकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार : 48 घंटे में खुलासा

अपराध Published by: paliwalwani Updated Sun, 05 Jul 2026 10:40 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित मिश्रा की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के पंचमपुरवा में हुई सनसनीखेज पिंकी हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया बेलचा भी बरामद कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और लव ट्राएंगल का मामला सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिव कुमार शुक्ला जो कि जिले लखीमपुर खीरी के मैगलगंज का रहने वाला है। वह पंचमपुरवा में जीतू गुप्ता के मकान में किराए पर था। शिव कुमार शुक्ला का पड़ोस की रहने वाली पिंकी और लक्ष्मी नाम की महिला दोनों से अवैध संबंध थे। लक्ष्मी को जब शिव कुमार और पिंकी के रिश्तों की जानकारी हुई तो उसने शिव कुमार पर पति के रूप में साथ रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

शिव कुमार के विरोध करने पर लक्ष्मी ने पूरी हत्या की साजिश रच डाली। इस साजिश में लक्ष्मी खुद भी शामिल हुई। उसने अपने प्रेमी शिव कुमार शुक्ला के साथ मिलकर पिंकी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शिव कुमार ने अपने साथी दिलीप को भी इस हत्याकांड में शामिल कर लिया। साजिश के तहत शिवकुमार शुक्ला, लक्ष्मी और दिलीप 3 जुलाई की रात को पिंकी के घर पहुंचे जिसमें शिव कुमार के आवाज देकर पिंकी से कमरे का दरवाजा खुलवा बताते हैं कि पिंकी दरवाजा खोलने के बाद फिर बिस्तर पर जाकर सो गई।

इसी बीच तीनों ने मिलकर घर में रखे बेलचे से ताबड़तोड़ सर पर प्रहार कर पिंकी की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद शिव कुमार शुक्ला ने ही सबसे पहले पुलिस को सूचना दी थी।

तीनों ने सनसनीखेज हत्याकांड को चोरी के दौरान हत्या को अंजाम दिए जाने के लिए घर में लगे टीवी और गैस चूल्हा उठाकर ले गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर पहले हत्या की और फिर उसे चोरी के दौरान हुई हत्या का रूप देने की साजिश रची। वारदात के बाद आरोपी घर से टीवी और गैस चूल्हा भी उठा ले गए, ताकि पुलिस को लगे कि चोरी के दौरान हत्या हुई है। 

पिंकी हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पहले शिव कुमार शुक्ला को दबोचा। उसकी निशानदेही पर प्रेमिका लक्ष्मी और साथी दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में शामिल बेलचा भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी आलोक सिंह में बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते हुए इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर जिले में हुई सनसनी को जल्द शांत किया। इस पूरे मामले में पिंकी के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next