पति से नाराज होकर पत्नी किराए के मकान में रहती थी : नालायक पति ने मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन

डिंडोरी. मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक पति ने अपनी पत्नी को कैंची मारकर मौत के घाट उतार दिया. पति जब पत्नी के पास पहुंचा तो वह सिलाई का काम कर रही थी. ऐसे में उसने कपड़ा काटने वाली कैंची उठाई और उससे दनादन वार किए. पत्नी की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला उसे बचाने के लिए आई तो धमकाकर उसे भी भगा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला डिंडोरी जिले की नर्मदा गंज का है. यहां जिला मुख्यालय के पास एक महिला उमा किराए के मकान में रहती थी. 28 वर्षीय उमा बाई मूल रूप से कुकर्रामठ की रहने वाली है. उसका विवाह पहले धनीराम के साथ हुआ था. हालांकि, वह अपने पति के साथ नहीं रहती थी. ससुराल से अलग उसने किराए का मकान ले रखा था.

रविवार सुबह उसका पति उसके घर पहुंचा. सुबह 8.30 बजे के करीब महिला सिलाई का काम कर रही थी. लिहाजा कपड़े काटने वाली कैंची पास ही रखी हुई थी. ऐसे में पति ने वही कैंची उठाई और पत्नी पर दनादन वार करना शुरू कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला मदद के लिए पहुंची, लेकिन पति ने धमकाकर उसे भी भगा दिया.

मामले की सूचना पुलिस को दी गई. ऐसे में पुलिस ने आरोपी पति धनीराम को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक महिला किराए के घर में रहकर सिलाई का काम करती थी. इसी के जरिए उसका जीवन-यापन होता था. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. महिला के पति ने इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook