एप डाउनलोड करें

कौन हैं निर्मला नागपाल जो बनीं बॉलीवुड की सबसे फेमस ‘डांस की मां’?, आठ महीने की बच्ची को दफनाकर लौटी थीं काम पर

बॉलीवुड Published by: Pushplata Updated Sat, 25 Nov 2023 06:43 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं। अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाकर लाखों लोगों के दिलों में रहने वाले कलाकारों का जिक्र हमेशा होता है।

आज हम आपको एक ऐसी ही कलाकार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई और लोगों के दिलों में ऐसे बस गई की आज भी उनका जिक्र होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

‘डांस की मां’

दरअसल, हम बात कर रहे हैं देश की मशहूर डांसिंग स्टार सरोज खान की, जिनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में हैं। ‘डांस की मां’ के नाम से मशहूर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिर भी हर किसी के दिल में जिंदा है। 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने करियर में उन्होंने 2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।

निर्मला नागपाल से बनीं सरोज खान

साल 1948 में 22 नवंबर के दिन जन्मी सोरज खान का नाम निर्मला नागपाल था। महज तीन साल की उम्र में ही उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम शुरू किया। इसके बाद उनके कदम कभी नहीं रूके और उन्होंने इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाया। बता दें कि इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सरोज खान रख लिया था। उनको टक्कर देना वाला कोई नहीं था।

काम से कभी नहीं ली छुट्टी 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू सरोज खान ने बताया था कि जब उनकी बेटी महज आठ महीने की तो उसने दुनिया का अलविदा कह दिया। अपनी बेटी को उसी दिन दफनाने के बाद उन्होंने ट्रेन पकड़ी और शूटिंग के लिए निकल गई। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी सरोज ने आठ फिल्मफेयर समेत अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी जीते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सरोज खान कभी भी काम में छुट्टी नहीं लेती थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next