सलमान खान और सलीम खान को मिली धमकी

विज्ञापन

मुंबई : एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री इन दिनों गैंगस्टर के निशाने पर है। सिंगर मूसेवाला की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, कि अब जाने-माने एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिली है। दी गई है।

मुंबई पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। सलमान खान के पिता सुबह जब जॉगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे, वहां उन्हें एक चिट्ठी मिली, जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने इस लेटर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैसे पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है, लेकिन इसमें पहले भी कोई कमी नहीं थी। खास तौर पर पंजाबी सिंगर मूसेवाल का हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

तनी सुरक्षा के बावजूद जब रविवार को सलमान खान और पिता सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी मिली, तो पुलिस की परेशानी बढ़ गई। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चिट्ठी में किस तरह की धमकी दी गई है, लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक सलमान खान(Salman Khan) को जान से मारने का धमकी भरा लेटर मिला है। इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Waala) जैसा हाल कर देंगे। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और जांच में लग गई है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook