हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञापन

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन  उदीयमान युवा बुंदेली गायक  सागर जिला निवासी प्रतिभाली युवा बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी ने भेंट की। जन्म से ही दृष्टिबाधित श्री सुनील लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "हनुमान अंश" के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ है। 

श्री सुनील लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबासी 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सुनील लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबासी देते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर श्री सुनील लोधी और उनके माता पिता का सम्मान किया। उन्हों ने कहा कि श्री सुनील को एक लाख रुपए की सम्मासन निधि भी प्रदान की जाएगी। 

श्री सुनील की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यनक सहयोग

मुख्यनमंत्री डॉ. यादव ने श्री सुनील की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यनक सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि बाल्यकाल से गायन क्षेत्र में सुनील की अभिरूचि है, इस नाते उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। टैलेन्ट सर्च जैसे कार्यक्रम चलाकर ऐसे होनहार गायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुलाकात के अवसर पर श्री सुनील लोधी के पिता श्री महेंद्र सिह लोधी और माता श्रीमती भाग बाई के साथ ही संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी, बुंदेली टीवी चैनल के श्री सचिन चौधरी और गायक श्री सुनील लोधी के मित्रगण उपस्थित थे।  

  • गीत और भजन भी सुनाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गायक श्री सुनील लोधी ने फिल्म हनुमान अंश के लोकप्रिय हुए गीत " मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई" को तंबूरा बजाते हुए सुनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव के आग्रह पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन "जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई" भी गाकर सुनाया।  
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook