एप डाउनलोड करें

नवविवाहित ट्विशा शर्मा केस: मौत से ठीक पहले क्या हुआ था? : सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

भोपाल Published by: paliwalwani Updated Sun, 24 May 2026 02:35 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल. नवविवाहित ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब एक बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है. इस केस की जांच जैसे ही औपचारिक रूप से CBI के हाथों में आएगी, उनका सबसे पहला और मुख्य फोकस उस ट्रिगर पॉइंट का पता लगाना होगा, जिसके बाद ट्विशा की जिंदगी में अचानक सब कुछ बदल गया.

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा शर्मा मौत मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होगी. कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है. उससे पहले रविवार को ट्विशा की बाॅडी का दूसरी बार पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली की चार सदस्यीय टीम कर रही है.

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब जांच का फोकस सीधे उस आखिरी दिन पर आ टिका है, जब ट्विशा की मौत हुई. आरोपी पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है और जांच एजेंसियां अब उसके उसी बयान की हर दबी हुई परतें खंगाल रही हैं. ट्विशा शर्मा की हत्‍या नहीं हुई, उसने आत्‍महत्‍या की, अब तक की जांच में पुलिस यही मानकर चल रही है. हालांकि, ट्विशा की मौत से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और इस केस की एफआईआर कई सवाल खड़े कर रही है. समर्थ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 12 मई की शाम से लेकर रात तक क्या कुछ हुआ.

सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारी ट्विशा की मौत से ठीक पहले के आखिरी कुछ दिनों के घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट यानी रीकंस्ट्रक्ट करने की तैयारी में हैं. इसका मकसद यह साफ करना है कि ट्विशा ने अपनी मां को जो आखिरी संदेश भेजे थे, जिसमें उन्होंने घुटने, मानसिक प्रताड़ना और गहरे तनाव का जिक्र किया था, उसकी असली वजह क्या थी. जांच का पूरा ध्यान अब इस बात पर है कि क्या ट्विशा की स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ी या फिर अचानक कोई ऐसी बात हुई जिसके बाद वे भारी तनाव में आ गईं.

इस पूरे मामले में ट्विशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सबसे अहम कड़ी बनकर उभरी है. रिपोर्ट में मौत से एक हफ्ते पहले की एक खास मेडिकल हिस्ट्री का जिक्र है. सीबीआई अब अस्पताल के रिकॉर्ड, काउंसलिंग से जुड़े दस्तावेजों, वॉट्सऐप चैट और गवाहों के बयानों के जरिए इस बात की गहराई से तफ्तीश करेगी, कि क्या इस मेडिकल घटनाक्रम का ट्विशा की मानसिक और भावुक स्थिति पर सीधा असर पड़ा था.

इसके अलावा, ट्विशा के शरीर पर पाई गईं चोटें भी जांच के दायरे में हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह कुंद हथियार या किसी ठोस चीज से लगी चोटों का उल्लेख है, जो बाहरी तौर पर सामान्य प्रकृति की दिखती हैं. हालांकि, जांच एजेंसियां अब इस बात की सटीक जानकारी जुटा रही हैं कि ये चोटें मौत के ठीक पहले की हैं या फिर कुछ दिन पुरानी हैं.

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा को उम्मीद है कि एम्स की टीम उन्हें न्याय दिलाएगी और उनकी बेटी के दूसरे पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आएगी. वे रविवार की सुबह भोपाल एम्स पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वे कुछ प्रोटोकाॅल का पालन करने आए हैं. उन्हें बॉडी रिकग्निशन प्रोटोकॉल के लिए बुलाया गया था.

इस मौके पर उन्होंने सबक का धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री समेत सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस पर संज्ञान लिया और सीबीआई जांच की सिफारिश की. यह मामला एक सबक बनेगा और कोई भी बेटी के साथ ऐसा करने से पहले कई बार सोचेगा. ट्विशा के पिता रविवार सुबह भोपाल मोर्चरी पहुंचे थे.

  • ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या मानी जा रही है, लेकिन जांच में सीसीटीवी फुटेज और एफआईआर कई सवाल खड़े कर रही हैं.

  • 12 मई की शाम समर्थ ने बताया कि ट्विशा पार्लर से लौटकर पार्क में वॉक की और बाद में दोनों ने साथ खाना खाया.

  • रात 8:30 बजे दोनों टीवी देख रहे थे, उसके बाद ट्विशा नीचे कमरे में गई और फोन पर माता-पिता से बात कर रही थी.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next