एप डाउनलोड करें

Breaking News : भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर प्रदेश में रहेगा ऐच्छिक अवकाश, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल Published by: Paliwalwani Updated Wed, 26 Apr 2023 03:49 PM
विज्ञापन
Breaking News : भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर प्रदेश में रहेगा ऐच्छिक अवकाश, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रकट उत्सव 27 अप्रैल को मनाया जाएगा। प्रदेश के शासकीय कार्यालय और संस्थाओं में ऐच्छिक अवकाश रहेगा। बता दें कि लंबे समय से कायस्थ समाज अवकाश की मांग कर रहा था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी जानकारी

आज कैबिनेट में मेरे साथी विश्वास सारंग और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव सहित कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिगण ने भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव पर्व पर ऐच्छिक अवकाश देने का अनुरोध किया है। अब से मध्यप्रदेश में भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी के दिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐच्छिक अवकाश रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next