एप डाउनलोड करें

क्रूजर बाइक : मात्र 12 हजार देकर घर ले जा सकते हैं Bajaj Avenger Street 160 बाइक, जानें पूरी डिटेल्स

ऑटो - टेक Published by: Paliwalwani Updated Sun, 06 Feb 2022 08:39 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रूजर सेगमेंट में चुनिंदा बाइक ही मौजूद हैं जिसमें आज हम बात कर रहे हैं इस सेगमेंट की सबसे कम कीमत में आने वाली बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 के बारे में जो एक आकर्षक डिजाइन वाली बाइक है।

बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 की शुरुआती कीमत 1,08,902 रुपये है जो ओन रोड होने के बाद 1,30,288 रुपये हो जाती है अगर आप इस बाइक को पसंद करते हैं लेकिन इतना बड़ा बजट नहीं है तो यहां जान लें इसे बहुत आसान डाउन पेमेंट और ईएमआई पर खरीदने के प्लान की पूरी डिटेल।

ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप इस बाइक को खरीदते हैं तो इसके लिए कंपनी से जुड़ा बैंक 1,13,147 रुपये का लोन देगा।इस लोन के बाद आपको 12000 रुपये की न्यूनतम डाउन पेमेंट देनी होगी और उसके बाद हर महीने 4,042 रुपये की मंथली ईएमआई चुकानी होगी।

बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 पर मिलने वाले लोन को चुकाने की अवधि बैंक की तरफ से 36 महीने तय की गई है और दी गई लोन राशि पर बैंक 9.7 प्रतिशत की दर से ब्याज लेगा।अगर आप इस डाउन पेमेंट प्लान को पढ़ने के बाद इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अब जान लीजिए इस बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल।

बाइक के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें दिया गया है सिंगल सिलेंडर वाला 160.4 सीसी का इंजन जो एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित है यह इंजन 15 पीएस की पावर और 13.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है जिसके साथ सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बाइक 47.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।

आवश्यक सूचना: इस बाइक पर मिलने वाले लोन, डाउन पेमेंट और ब्याज दरों का प्लान काफी हद तक आपकी बैंकिंग और सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है जिसमें नेगेटिव रिपोर्ट होने पर बैंक इन तीनों में अपने अनुसार परिवर्तन कर सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next