एप डाउनलोड करें

Vastu Tips : घर में बरकत लाने के लिए रोजाना करें ये 5 काम, तरक्की मिलने के साथ कभी नहीं होगी धन की कमी

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Tue, 11 Jul 2023 09:30 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Money: कई बार लाख कोशिशों के बाद भी घर में बरकत नहीं होती है। अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है और न ही धन की बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में कई बार नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने के या फिर देवी-देवता, पितरों का आशीर्वाद न होने के कारण भी शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बनते-बनते काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में आप चाहे, तो इन उपायों को अपना सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन उपायों को अपनाने से व्यक्ति के घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि बरकत पाने के लिए रोजाना कौन से 5 काम जरूर करना चाहिए.

जलाएं कपूर

किसी भी मांगलिक या फिर शुभ काम में कपूर का विशेष महत्व है। माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से वास्तु दोष के साथ नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए सप्ताह में एक बार कपूर जरूर जलाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है।

सरसों के तेल का दीपक

शाम के समय पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें 2 लौंग भी डाल दें। आप चाहे, तो यह दीपक रोजाना प्रवेश द्वार के दोनों ओर या फिर एक तरफ जला सकते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता के साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में बरकत होती है।

पहली रोटी गाय को खिलाएं

घर में जब भी रोटी बनाएं, तो तवा गर्म होने के बाद उसमें थोड़े से दूध की छींटे जरूर मार दें। माना जाता है कि ऐसा करने से हर तरह के दोषों से निजात मिलती है। इसके साथ ही पहली रोटी गाय को खिलाएं। इस रोटी में एक आटे की लोई के साथ थोड़ा सा गुड़ या फिर चीनी रख सकते हैं।

पक्षियों को खिलाएं दाना

रोजाना पक्षियों को दाना खिलाना भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे कुंडली के हर दोषों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही जीवन में तरक्की, सुख-समृद्धि आती है।

शाम के समय न लगाएं झाड़ू

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय या फिर बाद में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं और अलक्ष्मी का वास हो जाता है और दरिद्रता पीछा नहीं छोड़ती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next