एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 25 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Thu, 25 Aug 2022 12:22 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी कुछ परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही आज का दिन आपके लिए आर्थिक कष्ट से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको किसी कारण से लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। साथ ही आज आपको छोटे मोटे पार्ट टाइम काम के लिए समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन मित्रों का पूरा सहयोग दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। इतना ही नहीं आज आर्थिक मोर्चे पर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। आज आप अपने व्यवहार के कारण सब कुछ हासिल कर सकते हैं। साथ ही आज आपकी जटिलताएं भी खत्म हो जाएंगी। आज आपको परिवार के सबसे छोटे सदस्य के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन धन और करियर के मामले में आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। साथ ही आज अपने जीवन में परिवर्तन लाने की इच्छा भी रखेंगे। अधिक उत्साह करने से बचें। उत्साह करने से हो सकता है कि आपके कार्य बिगड़ जाएं। आज आपको कोई शुभ संदेश भी मिल सकता है।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि आज आपको अपने आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज किसी बात को लेकर आपकी किसी से अनबन हो सकती है। जिस कारण आपके व्यवहार में परिवर्तन होगा। इतना ही नहीं आज आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध भी किया जाएगा।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि आज अपने कार्यक्षेत्र के कामों में बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। साथ ही आज आपको काफी भागदौड़ और मेहनत भी करनी पडे़गी। इतना ही नहीं आज आपको किसी दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज मानसिक परेशानियों के कारण आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आपके खर्चे तो होंगे लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि आर्थिक मोर्चे पर देखा जाए तो आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए व्यापार और व्यवसाय के संबंध में आपको कुछ नए अनुभव करवाने वाला रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। साथ ही आज आपके सहजता के साथ सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि मनोरंजन और शोक पर भी आज आपके खर्चे हो सकते हैं। किसी शुभ कार्यों में आज आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। हो सकती है कि इस कारण भी आपका धन खर्च हो सकता है। आज आपका मन अशांत रह सकता है। जिसे कार्य में अरुचि उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सलाह है कि जो महत्वपूर्ण काम है उस पर ध्यान दें और एक एक कर अपने काम को निपटाने की कोशिश करें।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि आज अपने कार्यक्षेत्र में धाक जमेगी। आज आपके एक के बाद एक कार्य सुलझते चले जाएंगे। इतना ही नहीं आज आपकी धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी। साथ ही आज आपको किसी महान हस्ती से मिलने का भी अवसर मिल सकता है। आज आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है जिसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन जटिल कार्यों को आसान करने वाला रहेगा। साथ ही आज आपको कई समस्याओं का समाधान भी मिलने वाला है। आज आपको अपने से विपरीत लिंग से सहयोग प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर आपको मानसिक उलझन हो सकती है जिस कारण आपको सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन धन के मामले में थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है। आज आपको धन हानि होने की आशंका है। आज आपको नियोजित कार्यक्रम में सफलता हासिल होगा। साथ ही आज आपको आर्थिक लाभ के सुअवसर भी मिलेंगे। साथ ही आज आपको माता पक्ष से लाभ मिलने की भी उम्मीद हैं।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि आज अपने कार्यक्षेत्र में पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आज आप किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। फिलहाल, आपको परिश्रम करने की आवश्यकता है, जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। आज आपके खर्चे ज्यादा हो सकता है। अपने खर्चों पर भी ध्यान दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next