एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक पढ़े अपना भविष्य

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Sun, 17 Apr 2022 01:31 AM
विज्ञापन
आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक पढ़े अपना भविष्य
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

आज आपके जोड़ों में दर्द परेशानियां बन सकती है। आज आपको अपना खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखनी चाहिये। अपनी आमदनी को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कारोबार की समस्या हल हो सकती है। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। दंपत्तियों के बीच समर्पण भाव और प्रेम की भावना में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कुंवारों का विवाह तय हो सकता है।

वृषभ आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

आज की ग्रह स्थिति आपके साथ रहने वाली है। आज व्यापार से संबंधित आपको मुनाफा मिलता हुआ दिखायी दे रहा है। आर्थिक परिस्थिति आज से सुधार होने लगेगा। परिवार के लिये आज आप कुछ नया संसाधन खरीद सकते हैं। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। आज का दिन आज आप मानसिक ताजगी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। आज घूमने की योजना बना सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कमीशन से जुड़े बिजनेस में धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर लाभ होगा।

मिथुन आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

आज सेहत से संबंधित बातों का ध्यान रखना चाहिये। आज जो काम रूके हुए थे, वह आज के दिन दोबारा शुरू हो सकते हैं। आज आपके पारिवारिक जीवन में किसी तीसरे का प्रभाव पड़ सकता है. आज का दिन सुखद रहेगा। सकारात्मक रहेंगे। भौतिक सुविधाओं पर खर्च करेंगे। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।घरेलू कार्यों को प्राथमिकता देंगे। छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवर्स की मुलाकात होगी। आज पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कर्क आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन को बढ़ियां। शिक्षा में तरक्की होगा। जीवन में सब प्रकार से उन्नति होने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई आपको धोखा दे सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें।  स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिस्थिति के अनुसार फैसलें लें। थकान महसूस करेंगे। बुजुर्गों की बात मानें।

सिंह आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

आज आपके सामने कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जिसके कारण कुछ आर्थिक जटिलता रह सकती है। आज आपका कोई राजकीय मामला भी हल हो सकता है। आज आपके घर का वातावरण बहुत सुन्दर रहेगा। आज रिश्तेदारों का आमगन होगा। आमदनी के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। उधार दिया हुआ वापस मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद को तत्पर रहेंगे। कारोबारी डील होने की सम्भावना है। यात्रा करनी पड़ सकती है। युवाओं को करियर से जुड़ी सफलता मिलेगी।

कन्या आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

आय के नए स्त्रोत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। विदेश से भी धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज आपके बड़े भाई आपका काम में सहयोग कर सकते हैं।आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी  मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों की सलाह लें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। गैस और कब्ज की समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।

तुला आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

आज कोई बड़ा ऑर्डर कोई बड़ा काम मिल सकता है। आज आप पैर दर्द से परेशान हो सकते हैं। मानसिक रुप से असमंजस की स्थिति रह सकती है। आज का दिन एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपका मन काफी सकारात्मक व शान्त रहेगा। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा।  नयी ताजगी महसूस करेंगे। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करें। खरीद-बिक्री से लाभ होगा। पुराने मतभेदों के सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

नया काम शुरू कर सकते हैं। आज बड़ी यात्रा का भी योग बन रहा हैं। जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। दिखावा करने से बचें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। बच्चों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे। कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखें। अपनी योग्यता का दुरुपयोग न करें। नौकरी में बदलाव करने से आपको बचना चाहिये। अपनी काबिलियत से मुश्किल दूर करेंगे।

धनु आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

आज के दिन आर्थिक समस्या के कारण कुछ उत्तरदायित्वों को पूर्ण करने में कठिनाई आ सकती है। आज के दिन दांपत्य का सुख अच्छा रहेगा। आज परिवार के लोगों की चिन्ता आपको रहेगी। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों को  लाभ मिल सकता है। नये कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। विवाह आदि कार्यक्रमों में आ रही बाधा दूर होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

मकर आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

प्रेम जीवन में आज का दिन सफल रहने वाला है। मन की समस्या को दूर करने के लिए आपको किसी गुरुजन या अपने बड़ों की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपके सभी कार्य आसानी से होंगे। संपत्ति विवाद दूर होंगे। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। समाज में आपका मेलजोल बढ़ेगा। आज आप काफी आनन्दित महसूस करेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घूमने का प्लान बना सकते हैं। लव कपल के बीच मुलाकात होगी।

कुंभ आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

ज का दिन काफी सफल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी दिनों से रुकी हुई पदोन्नति का काम आज पूर्ण हो सकता है। आज परिवार वालों की सलाह से लाभ होगा। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दाम्पत्य जीवन रोमांस और सामंजस्य से भरपूर रहेगा। परीक्षा मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। जरूरी खरीददारी करेंगे।

मीन आज का राशिफल 17 अप्रैल 2022 : 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। शिक्षा में सफलता के संकेत। संतान को तरक्की के आसार। किसी पुराने किए गए धन के निवेश से आज आपको लाभ भी मिलेगा। आज का दिन उलझन में बीतेगा। परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। क्रोध   कारण आपके अपने लोग नाराज हो सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। समाज में आपके प्रभाव में कमी आ सकती है। वाहन तीव्र गति से न चलायें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next