एप डाउनलोड करें

होली के बाद से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा आकस्मिक धनलाभ, सूर्य और राहु की बनेगी युति

ज्योतिषी Published by: PALIWALWANI Updated Tue, 11 Mar 2025 12:55 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya And Rahu Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया सहित मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें 14 मार्च को मीन राशि में राहु और सूर्य की युति बनने जा रही है। यह युति मीन राशि में 18 साल बाद बनने रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और राहु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। यह युति आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। वहीं इस दौरान उन लोगों को लाभ हो सकता है, जिसका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है।  वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य और राहु की युति कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि युति आपकी गोचर कुंडली के भाग्य और नवम स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही  आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ सकेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होगा। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और सूर्य का संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती  है। साथ ही आय के नए- नए साधन बन सकते हैं। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next