एप डाउनलोड करें

SAWAN SPECIAL : सावन में इन राशियों पर मां लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा! जानिए क्या कहती है आपकी राशि

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Fri, 08 Jul 2022 08:11 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय संस्कृति में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस महीने में सच्चे मन से देवताओं की पूजा की जाती है। जो लोग इस महीने में अपनी पूजा से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं, उनका घर खुशियों से भर जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा उनके घर पर जमकर बरसती है और उनके घर में सुख-समृद्धि आती है। इस बार सावन 14 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में मां लक्ष्मी 5 राशियों के लोगों को अपना वरदान देने वाली हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो राशियां।

धनु (Sagittarius) :

ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। आपके बॉस आपसे खुश होंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। आपको व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने या कहीं निवेश करने की भी संभावना है। सावन के महीने में आप घूमने भी जा सकते हैं।

सिंह (Leo) :

इस माह में इस राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। वे समाज में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। उनके घर में अचानक धन का आगमन हो सकता है। अपनी मेहनत से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की ओर से वे निश्चिंत रहेंगे।

मीन (Pisces):

इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। ज्योतिष शास्त्र एक अनुसार सावन के महीने में जातकों द्वारा अपने हाथ से दान-पुण्य का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। इस माध्यम से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके घर में कोई नया वाहन आ सकता है। बच्चों की शिक्षा के पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन (Gemini):

सावन में इस राशि के जातक पैसों से भरे रहेंगे। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने का मौका मिलेगा। आप मंदिरों में भी दान कर सकते हैं। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

तुला (Libra):

इस राशि के लोग समाज में सभी को प्रिय होंगे। वे जहां भी जाएंगे, उन्हें सम्मान मिलेगा। मां लक्ष्मी के साथ मां सरस्वती की कृपा भी उन पर बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगी। राजनीति में आगे बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next