Shani Planet Set In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव साल 2025 में तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। वहीं फरवरी के महीने में शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में अस्त होने जा रहे हैं। शनि देव 30 साल बाद कुंभ राशि में अस्त होंगे, जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
शनि देव का अस्त होना आप लोगों के लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। इसलिए शनि देव के अस्त होने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही तनाव से छुटकारा मिलेगा। वहीं इस दौरान आपके जरूरी कार्य बनेंगे। साथ ही इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। वहीं जिन लोगों को गंभीर बीमारी थी, उसमें राहत मिलेगी। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आप पर शनि देव की ढैय्या चल रही है। इसलिए इस समय आपको मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा को सराहा जाएगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के योग हैं। नौकरीपेशा लोग नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं।
शनि देव का अस्त होना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। शेयर मार्केट या रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है। खर्चे नियंत्रित रहेंगे और आपकी बचत में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।