वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव 23 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं, शनि देव के मार्गी होने से 5 राशि वालों को शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है।ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह 12 जुलाई 2022 को मकर राशि में वक्री था और यह अक्टूबर में मकर राशि में मार्गी हुआ है। जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो इसका अर्थ होता है सीधी चाल! जब भी कोई मार्गी होता है उसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। शनि मार्गी के कारण कुछ लोगों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां…!
शनि के मकर राशि में होने के कारण इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़े साती चल रही है। वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या का प्रभाव पड़ता है। कुंभ राशि के जातकों पर शनि का साढ़े साती 24 जनवरी 2022 से शुरू हो गया था। इससे मुक्ति अब 03 जून 2027 को मिलेगी।
कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि की महादशा से मुक्ति मिलेगी, जब शनि मार्गी होगा। कुंभ राशि के जातकों को 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। आपको बता दें कि जब शनि देव तेज गति से चल रहे थे। ऐसे में इन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन लोगों के काम में रुकावट आ रही थी। अब सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।