एप डाउनलोड करें

अखंड भारत : आ गई वो घड़ी, जिसका हर भारतवासी को था इंतजार :

आपकी कलम Published by: नितिनमोहन शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 02:13 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाक सैन्य मुख्यालय तक पहुँची भारत की सैन्य ताकत 

रावलपिंडी अब दूर नही 

  • बौखलाहट में हमला कर पूरी रात भारतीय मिसाइलों से थरथराता रहा पाकिस्तान 
  • लाहौर से कराची तक दहला पाकिस्तान, एयर सिस्टम डिफेंस हुआ तबाह 
  • 'हमास ' की तर्ज़ पर भारत के शहरों पर हमले की नापाक कोशिश हुई नाकाम 
  • अंतरराष्ट्रीय दबाव दरकिनार, दुनिया को भारत की दो टूक- अब हम नही रुकने वाले 
  • सैन्य बलों की कार्रवाई के साथ पूरी रात जागा भारत, बच्चे बच्चे में जोश जुनून 

नितिनमोहन शर्मा

नृशंस हत्यारे आतंकवादियों पर हुई भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान बिलबिला उठा हैं। बौखलाहट में उसने भारत के कई शहरों व दो सैन्य ठिकानों को निशाने बनाने की नापाक कोशिश की। उसकी ये कोशिशें पलभर में नाकाम व नेस्तनाबूद कर दी गई। बस फ़िर क्या था। नापाक पाकिस्तान को भारत की तरफ़ से वो करारा जवाब दिया गया कि वह गुरुवार दिन ढलने से लेकर पूरी रात थरथराता रहा। भारतीय मिसाइलों ने पाक की जमी पर वो शौर्य दिखाया कि लाहौर से कराची तक दहल गए। भारत की सैन्य ताकत की धमक, पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी तक पहुँच गई। पिंडी तक भारत के ड्रोन पहुँच गए। यही नही भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को बुरी तरह तबाह कर दिया। उधार की तकनीक व भाड़े के लड़ाकों के ज़रिए पाकिस्तान ने भारतीय शहरों को निशाने बनाने की कोशिश भी नाकाम कर दी गई। पाकिस्तान के दो फाइटर जेट को भी मार गिराए जाने की खबरें हैं। भारत की फ़ौज ने आतंक के आका पाकिस्तान को तीन तरफ़ से घेर लिया है और अब पाकिस्तान अपनी जान बचाने के लिए मारा मारा फ़िर रहा हैं। 

भारत ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन व मिसाइल हमले आसमान में ही जमीदोंज कर दिये। एक भी हमला भारत के किसी शहर में कामयाब नही हो पाया। गुरुवार को हुए इस हमले के बाद पूरा भारत उठ खड़ा हो गया हैं। हिंदुस्तान का बच्चे बच्चे में देश के लिए लड़ने, भिड़ने व दुश्मनों को बरबाद करने का जोश व जुनून छा गया। जनजन ललकार रहा हैं कि अब समय आ गया है भारत को पुनः अखंड बनाने का। पुरा देश सैन्य बलों व उनके द्वारा की जा रही कार्रवाई के साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जागता रहा। हर तरफ़ से बस एक ही प्रार्थना- हमारे जवान जल्द लाहौर-रावलपिंडी में तिरंगा लहराए।

विनाशकाले विपरीत बुद्धि की तर्ज़ पर गुरुवार को पाकिस्तान बढ़ तो चला लेक़िन जल्द ही उसे अहसास हो गया कि वह क्या गलती कर बैठा। उसने हमास की तर्ज पर भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिशें शुरू की लेक़िन हमारा आसमानी रक्षा कवच, पाकिस्तान जैसा उधार का नही था। ' सुदर्शन ' चक्र की तरह भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को आसमान में ही ध्वस्त कर नाकाम कर दिया। नागरिक ठिकानों पर हमले की पाकिस्तान  की चाल के बावजूद देश के बाशिंदों में रत्तीभर भय नही। भारतवासियों ने पाकिस्तानी हमले के दौरान जोश और होश बनाये रखा। जबकि पाकिस्तान में आम आदमी दिनभर, व रात को अपनी जान बचाने के लिए भागता, छुपता नज़र आया।

 पाक की संसद बोली- अब अल्लाह ही हमें बचा सकता हैं 

पहले पहलगाम हमले औऱ उसके प्रतिकार में बाद में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर जिस तरह भारत को दुनिया के बड़े देशों का समर्थन मिला, ठीक उसी तरह कल भी दुनिया भारत के साथ खड़ी नज़र आई। इस दौरान आये अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक दबाव को भारत ने दरकिनार कर दिया। भारत के विदेश मंत्री व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दो टूक जवाब दिया कि सैन्य ठिकानों व नागरिक क्षेत्रो को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जो युद्ध छेड़ा है, उसे अंजाम तक पहुँचाने तक अब भारत चुप नही बैठेगा। पाकिस्तान को बड़े देशों की फटकार भी लगी। वहां इस तरह की हिमाकत करने पर सैन्य प्रमुख के ख़िलाफ़ ही फ़ौज में बगावत का स्वर फुट पड़े। पाक संसद के अंदर सांसदों ने रो रोकर अल्लाह से पाकिस्तान को बचाने की गुहार भी ये कहते लगाई कि अब अल्लाह ही पाकिस्तान को भारत से बचा सकता हैं। पूरे पाकिस्तान में अफरातफरी का माहौल है वही भारत मे हर तरफ जीत के जश्न का उत्सव चल रहा हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next