एप डाउनलोड करें

आमेट जयसिंह श्याम गोशाला में कोठारी परिवार ने किया 25 क्विंटल हरा घास अर्पित

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Thu, 02 Jul 2026 01:13 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. मुंबई प्रवासी महेश चंद्र कोठारी के परिवार ने गो यार्ड पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से गायों को खिलाया चारा, गोशाला समिति को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

गर के भीलवाड़ा रोड़ स्थित श्री जयसिंह श्याम गोशाला में गौसेवा का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब महेश चंद्र कोठारी पिता स्वर्गीय मूलचंद जी कोठारी (हाल मुम्बई) द्वारा गौमाता को 25 क्विंटल हरा घास अर्पित किया गया। जानकारी के अनुसार, कोठारी परिवार द्वारा गो यार्ड में पहुंचकर स्वयं सेवा भाव के साथ गौमाता को हरा घास खिलाया गया।

इस अवसर पर 5100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई। यह सेवा कार्य मंगलवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें गौसेवा के प्रति परिवार की आस्था और समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस दौरान गोशाला समिति के सचिव मदन लाल पुरोहित तथा व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा ने कोठारी परिवार के इस योगदान और सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next