आमेट.
आमेट कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गणेश सिह परमार, कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासरा ने आमेट निवासी रतनलाल तेली को निरंन्तर दुसरी बार नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है.
रतनलाल तेली की नियुक्ति पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उम्मीद जताई है कि तेली की नियुक्ति से कांग्रेस नगर क्षेत्र में और अधिक मजबूत होंगी.