Amet News : अमावस्या पर संत श्री आशारामजी आश्रम में विशाल भण्डारा, राशन वितरण और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
  1. आमेट के संत श्री आशाराम आश्रम में अमावस्या पर विशाल भण्डारा, महाआरती, भजन-कीर्तन और जरूरतमंदों को राशन वितरण का आयोजन हुआ।

आमेट. नगर के संत श्री आशाराम आश्रम स्थित श्री पवन तनय हनुमान मंदिर के तत्वावधान में अमावस्या के पावन अवसर पर युवा सेवा संघ एवं महिला मंडल, आमेट द्वारा विशाल भण्डारे एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

सुबह 10 बजे से आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक पाठ, भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आनंद लिया। आयोजन के समापन पर विधि-विधानपूर्वक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “सेवा परमो धर्मः” के संकल्प को साकार करते हुए सेवा कार्य भी किए गए।

पावन अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को अनाज एवं राशन सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस सेवाकार्य को सफल बनाने में युवा सेवा संघ, महिला मंडल एवं आश्रम समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में घनश्याम बागवान, प्रकाश माली, चांदमल सेन, मदन सेन, गंभीर सिंह एवं ओमप्रकाश सहित अनेक गणमान्यजन एवं सेवाधारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण श्रद्धा, समर्पण एवं सेवाभाव के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया, जिससे अमावस्या के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का महत्व और अधिक बढ़ गया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook