चारभुजा धर्मशाला में नए बोरिंग के लिए श्री डी एल पालीवाल ने दी स्वीकृति

विज्ञापन

चारभुजा धर्मशाला में नए बोरिंग के लिए श्री डी एल पालीवाल ने दी स्वीकृति

सेवा समिति की बैठक में पानी की समस्या सहित विभिन्न निर्माण कार्यों पर हुई चर्चा, डी.एल. पालीवाल को बनाया संयोजक

चारभुजा. 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति की बैठक रविवार शाम चारभुजा स्थित समाज की धर्मशाला में समिति अध्यक्ष श्री बद्रीलाल पालीवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में धर्मशाला में पानी की समस्या के समाधान तथा अन्य आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखे गए, जिन पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में समाज के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, आपसी सहयोग बनाए रखने तथा समाजहित की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

सेवा समिति महामंत्री श्री भगवतीलाल पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि धर्मशाला में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समाज के युवा भामाशाह श्री डी.एल. पालीवाल, माची की भागल ने अपनी ओर से नया बोरिंग करवाने की स्वीकृति प्रदान की। उनके इस सहयोग पर उपस्थित समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया तथा पगड़ी एवं इकलाई पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान किया।

बैठक में धर्मशाला के अन्य आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता से करवाने पर सहमति बनी। इन कार्यों के लिए श्री डी.एल. पालीवाल को संयोजक नियुक्त किया गया। आगे के सभी कार्य सेवा समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके संयोजन में करवाए जाएंगे।

बैठक में समिति कोषाध्यक्ष श्री बसंतकुमार पालीवाल सहित समाज के वरिष्ठजन श्री छगनलाल  जी, श्री देवीलाल  जी पिपलांत्री, श्री धन्नालाल  जी टाडावाड़ा, श्री सुमेरलाल  जी थुरावड़, श्री प्रेमशंकर  जी मोरवड़, श्री मांगीलाल  जी रिछेड़, श्री गोपाल  जी, श्री भंवरलाल  जी केलवा, श्री मोहनलाल  जी चारभुजा, श्री नाथूलाल  जी, श्री राजेंद्र  जी मोराना तथा युवा संयोजक श्री गिरीश राजेश  जी धोइंदा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook