Amet News : खेत पर निकला 12 फीट लम्बा अजगर, हड़कंप मच गया

विज्ञापन

आमेट. समीपवर्ती ग्राम पंचायत खाखरमाला में आडा वाला तालाब के समिप  खेत पर 12 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया.

खेत मालिक अशोक कुमार सालवी ने बताया कि आज प्रातः जब मैं खेत पर गया तो अचानक खेत पर अजगर दिखाई दिया. वहां आसपास लोगों को बुलाया. अजगर की लंबाई को देखकर हड़कंप मच गया. इस पर वन विभाग आमेट को सूचना दी गई.

जिस पर वन्य जीव मित्र प्यारेलाल कुमावत ने मौके पर आकर बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सिम का मंगरा अरावली पर्वत श्रेणी के जंगलों मे ले जाकर छोड़ गया. इस दौरान लक्ष्मण लाल सालवी, नारायण लाल, मनोहर सिंह, प्रताप सिंह सहित ग्रामीण मौके पर  मौजूद थे.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook