📅 Monday, 14 September 2026 | 01:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,550 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

किशनपुरिया में पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी : पानी के चक्कर में सोशल डिस्ट्रेसिंग भूले

📅 09 May 2020, 04:47 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किशनपुरिया में पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी : पानी के चक्कर में सोशल डिस्ट्रेसिंग भूले
किशनपुरिया में पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी : पानी के चक्कर में सोशल डिस्ट्रेसिंग भूले

आमेट। गर्मी के दस्तक देते ही समिपवर्ती ग्राम किशनपुरिया में ग्रामीण पानी उपलब्ध होने के बावजूद अभी से पानी के लिए मोहताज बन रहे हैं। पूर्व वार्ड पंच श्री प्रेम सिंह सिसोदिया ने पालीवाल वाणी को बताया की ग्राम किशनपुरिया में पूरे गांव में जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछी हुई है। परन्तु पंचायत द्वारा इस पाईप लाइन को सही ढंग से व्यवस्थित नहीं करने से यह पाइप लाइन जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। तथा ग्राम मे गंदे पानी की निकासी की नालियां नहीं बनी होने से पानी की पाइप लाइन पूरी तरह से गंदे पानी में डूबी हुई है। जिसके कारण गांव में घरों में नल नहीं आ रहा है। पशुओं के लिए बनी प्याऊ को ग्रामवासीयों द्वारा भरी जा रही है। इसी प्याऊ से नल द्वारा ग्रामवासी अपने पीने का पानी भर रहे हैं। यहां आलम यह है की कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ग्रामवासी सोशल डिस्ट्रेसिंग बिना माक्स के बेखौफ होकर अपने घरों में पीने का पानी भर रहे हैं। पूर्व वार्ड पंच द्रारा अनेक बार उक्त समस्या के बारे में पंचायत को अवगत कराया गया। फिर भी आज तक पंचायत की ओर से ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे समस्या बरकरार है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें