निर्जला एकादशी पर भगवान श्री जयसिंह श्याम जी को धराया विशेष श्रृंगार
आमेट । नगर के आराध्य देव भगवान श्री जय सिंह श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी धार्मिक पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुजारी राजन शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के अवसर पर भगवान श्री जयसिह श्याम जी को विशेष श्रृंगार कलो व आम के पत्तो से करवाया गया। लॉक डाउन एवं कोरोना बीमारी के संकमण के बचाव के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन कराए गए साथ ही महाआरती की गई। भगवान को आम के रस का भोग लगाया गया तथा आने वाले सभी श्रद्धालुओं को आम का प्रसाद बांटा गया।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।