📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,335.20 ▼ -1,560.50 (-2.11%) • निफ्टी 50: 22,661.90 ▼ -478.60 (-2.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया 15 पंचायतों का दौरा

📅 22 April 2020, 08:13 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया 15 पंचायतों का दौरा
विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया 15 पंचायतों का दौरा

आमेट। कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने मंगलवार को क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके हाल चाल पूछे। विधायक प्रवक्ता माधवसिंह पंवार ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री राठौड़ ने राशन सामग्री वितरण व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश लिए। श्री राठौड़ ने बडगांव स्थित राशन की दूकान में धांधली को लेकर सबसे पहले बडगांव गए जहां लोगों ने राशन डिलर के विरूद्ध जम कर धांधली करने का आरोप लगाया। विधायक श्री राठौड़ ने लोगों को उचित कार्यवाही करवाने का भरोसा दिलाया। श्री राठौड़ तहसील के मोरचा, समीचा, उसर, पीपला, बनोकड़ा, लखमावतों का गुड़ा, कुंचौली, कणुजा, कांकरवा, केलावाड़ा, मजेरा एवं ओलादर सहित कुल पन्द्राह पंचायतों में गए एवं आम लोगों से मुलाकात कर कोरोना बीमारी के बाद लगाए गए लॉकडाउन में उनकी समस्याओं को जाना। विधायक श्री राठौड़ ने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया की उनको किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। भारत सरकार और प्रदेश सरकार आप लोगों के हित में काम कर रही है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, लॉकडालन का पूरा पालन करें। 

फोटोग्राफर माधव सिंह राजपूत 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें