आमेट
आमेट बिजली के बिलों मे सुधार की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
M. Ajnabee-Kishan Paliwal
आमेट । बिजली के बिलों मे लगायें गये अतिरिक्त सरचार्ज एवं बिजली की दरों मे कमी एवं वर्तमान बिलों मे आ रही त्रुटियों के सुधार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लिखा एक ज्ञापन भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल आमेट ने एसडीएम विनित सुखाडिया को दिया। ज्ञापन में बताया की वर्तमान मे कोरोना महामारी से लोगों की आथिंक स्थिति कमजोर हो चुकीं है। रोजगार के अवसर कम हो चुकें है। ऐसें में राजस्थान सरकार ने बिजली के बिलों मे बढोतरी कर आम जनता के साथ अन्याय किया है तथा बिजली के बिलों मे आ रही त्रुटियों मे सुधार एवं उपभोक्ताओं में राहत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत विभाग के प्रत्येक जीएसएस पर शिविर लगवाकर उपभोक्ताओं को राहत दी जाये। ज्ञापन मे बताया कि अभी हाल ही मे जालोर जिले मे लडकी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार ओर हत्या की घटना की सभी कार्यकत्ताओं ने घोंर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सुनिल गांधी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रमन कंसारा, पार्षद मांगीलाल रेबारी, दिनेश लक्षकार, विधायक प्रवक्ता माधवसिंह पंवार, हातिम बोहरा, सागर प्रजापत, देवीलाल जीनगर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू सरणोत ,किरण पगारिया, गीता सोनी आदि उपस्थित थे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406





