📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल आमेट प्रखण्ड की बैठक

📅 29 December 2023, 10:15 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल आमेट प्रखण्ड की बैठक
श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल आमेट प्रखण्ड की बैठक

आमेट :

श्री राम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल आमेट प्रखण्ड के सेलागुङा मंडल के सेलागुङा गाँव की रात्रि हनुमान मंदिर परिसर पर बैठक आयोजित हुई, 

बैठक में बोद्धिक-कर्ता आमेट खंड संयोजक गेहरीलाल कुमावत, मंडल सरंक्षक ठा. मनोहर सिंह चुण्डावत, मंडल संयोजक मनीष कुमावत सेलागुड़ा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई.

बैठक में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को दीपावली की तरह महा-उत्सव के रुप में मनाने हेतू ग्राम समिति का गठन किया, जिसमें ग्राम संयोजक पदम सिंह चुण्डावत, सह संयोजक भरत दास वैष्णव, कन्हैया दास वैष्णव एवं् कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सुथार को बनाया गया. इसमें आमजन को आमंत्रण करने के लिए गाँव को 7 भागो में बांटा गया. 

अयोध्या से आये पीले चावल एवं राम मंदिर के चित्र और निमंत्रण पत्र वितरण करेंगे साथ ही महोत्सव को लेकर हर घर मंदिर को भगवा ध्वज से सजाया जायेगा, अखंड रामधुन एवं हनुमान चालीसा के पाठ यज्ञ-हवनां के मंत्र से गूंजाईमान होगा पुरा गाँव. बैठक में सर्वश्री किशन कुमावत, राजू देवासी, भेरूलाल कुमावत, देव सिंह चुण्डावत, मोहन कुमावत, भेरू कुमावत, तुलसी कुमावत, आनंद वैष्णव, संपत कुमावत, दशरथ वैष्णव, चन्द्रेश कुमावत एवम् समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे.

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें