📅 Thursday, 01 October 2026 | 01:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
आमेट

भारतीय युवा कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कडी सजा दिलवाने की मांग

📅 23 July 2020, 11:21 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय युवा कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कडी सजा दिलवाने की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कडी सजा दिलवाने की मांग

आमेट । भारतीय युवा कांग्रेस ने एसडीएम नवनीत सुखाडिया कौ ज्ञापन देकर जालौर में एक युवती के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कठोर सजा दिलवाने की मांग की। युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज बुनकर, हरिश देवासी, कलाराम रेबारी, लालाराम रैबारी, धर्मेश रैबारी, राजुलाल, शेहजाद खांन, गोपालसिंह, हितेश त्रिवेदी, जिगर टेलर, जसराज रैबारी, अनिल बैरवा, चंद्रकांत चौधरी आदि ने दिये ज्ञापन में बताया की 16 जुलाई 2020 को ग्राम पाथेडी जिला जालौर मे एक युवती का सामुहिक दुष्कर्म हुआ था। जो मानव जाति के लिए अमानवीय घटना है। जिसनें पुरे व्यक्ति जगत को शर्मशार किया है। आपसे यही निवेदन है कि आप उस सामुहिक दुष्कर्म के चारो आरोपियों के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करतें हुए फांसी की सजा दिलवाई जाये। आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही नही होती है तो युवा कांग्रेस राजसमंद व आमेट के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें