खुदा की इबादत में आज घरों मे ही झुकेंगे सिर : मुस्लिम समुदाय आज मनायेगा ईदुल फितर का त्यौहार
आमेट । मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह के 30 रोजे पुरे होने पर सोमवार को मुस्लिम समुदाय द्रारा ईदुल फितर का त्यौहार बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। खुदा की इबादत मे लोग आपने घरों मे ही ईद की नमाज अदाकर खुशियां मनायेगे। प्राय ईद के अवसर पर बाजारों व मस्जिदों में अलग ही प्रकार की रौनक देखने को मिलती थी लेकिन कोरोना प्रकोप के चलते सब बाजार विरान दिखाई दिए। बाजारों मे कपडे, जुते, सिवइयों व ईद पर काम आने वाली चीजों की खरीददारी भी जमकर होती थी। परन्तु इस वर्ष देश में करीब 2 माह से कोरोना वायरस ने अपनें पैर पसार रखें है। इस कारण पुरे देश मे लॉक डाउन है। ऐसी स्थिति मे समाज के लोगों ने सभी इबादतें अपनें घरों मे ही करने का निर्णय लेकर प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालना करते हुए त्यौहार का उत्साह इस वर्ष घरों पर ही दिखाई देगा। तथा ईद का पर्व भी बडी सादगी के साथ अपने अपनें घरों मे ही मनायेगे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया