📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

श्री जयसिंह के साथ की गई मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग-दिया ज्ञापन

📅 03 July 2019, 05:56 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री जयसिंह के साथ की गई मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग-दिया ज्ञापन
श्री जयसिंह के साथ की गई मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग-दिया ज्ञापन

आमेट। देवगढ़ ग्राम विकास अधिकारी के साथ हुई मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आमेट ग्राम विकास अधिकारी संघ ने ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ग्राम विकास अधिकारी देवीलाल गुर्जर ब्लॉक मंत्री उपशाखा आमेट ने पालीवाल वाणी को बताया कि गत दिनों पंचायत समिति देवगढ़ में पद स्थापित ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह के साथ की गई मारपीट के दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने के कारण पंचायत समिति आमेट के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने एक ज्ञापन पंचायत समिति आमेट के विकास अधिकारी श्री राकेश पुरोहित को पेश कर कलम बंद असहयोग आंदोलन की घोषणा करते हुए पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में आमेट ब्लॉक अध्यक्ष चंपालाल कुमावत के नेतृत्व में घनश्याम सिंह राव.वरदीचंद कुमावत. जगदीशचंद्र गर्ग. मनोज कुमार, उमेशसिंह, नंदलाल माली. लखपत सिंह के साथ-साथ समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें