शोक संदेश : पालीवाल समाज आमेट के समाजसेवी श्री नारायण बागोरा का आकस्मिक निधन
आमेट. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी आमेट के समाजसेवी श्री नारायण पिता ब्रह्मलीन श्री तुलसीराम जी बागोरा का रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 07 मई, 2021 शुक्रवार को उनके निज निवास आमेट जिला राजसमंद, राजस्थान से सुबह 7 : 30 बजे आमेट मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी. आपश्री कुंदन बागोरा, हेमंत बागोरा, प्रदीप बागोरा एवं बालकृष्ण बागोरा, के भाई तथा शिवलाल बागोरा,, दिलीप बागोरा, अशोक बागोरा, एवं तरूण बागोरा के पूजनीय पिताजी तथा उमेश, मनीष, अनिल, लवनीश, नवीन, विनीत, अनिश व उत्तम के काका जी और अक्षत के दादाजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी इंका नेता श्री शांतिलाल त्रिवेदी-इंदौर, श्री धर्मेन्द्र भवानीशंकर दवे-भोपाल ने पालीवाल वाणी को दी.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क -Kishan Paliwal-M. Ajnabee...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया