📅 Friday, 09 October 2026 | 04:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
आमेट

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विधायक श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड से कोरोना वायरस का लिया फीडबैक

📅 05 April 2020, 03:17 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विधायक श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड से कोरोना वायरस का लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विधायक श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड से कोरोना वायरस का लिया फीडबैक

 

आमेट। कोरोना वायरस रोकथाम एवं आम जनता की राहत को लेकर कुंभलगढ़ विधानसभा में किए जा रहे हैं जरुरतमंदों के कार्यों की जानकारी लेने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आमेट-कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड से दूरभाष पर वार्तालाप कर  शहर ओर ग्रामीण क्षेत्रों का फीडबैक लिया। विधायक प्रवक्ता श्री माधव सिंह पवार ने पालीवाल वाणी को बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा विधायक श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड़ से दूरभाष पर करीब 15 मिनट तक कुंभलगढ़ आमेट विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य सरकार एवं विधायक श्री राठौड़ द्वारा कोरोना पीड़ितों के लिए किए गए कार्य की समीक्षा की एवं फीडबैक लिया। विधायक श्री राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आश्वत किया की कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जीतने भी प्रवासी व क्षेत्रवासी है उनके उपचार हेतु दवाइयां, बेसहारा लोगों के लिए खाद्य सामग्री एवं सभी सरकारी कार्मिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। विधानसभा क्षेत्र में निवासरत् बेसहारा लोगों के लिए सभी तरह की मूलभूत सुविधा की व्यवस्था राज्य सरकार व विधायक मद एवं भामाशाह के द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा अपने विधायक मद से की गई 60 लाख की अनुशंसा राशि की मांग की गई। जिस पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 60 लाख रू. की अनुदान राशि विगत 2 दिन में ही विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला परिषद द्वारा पारित करने का विधायक राठौड़ को आश्वस्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राठौड़ को कहा कि भविष्य में विधानसभा क्षेत्र में किसी तरह की कोई समस्या हो तो बैहिचक दूरभाष द्वारा मुझसे निजी स्तर पर संपर्क करें। मैं आमेट-कुंभलगढ विधानसभा के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उस पर श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देतें आभार व्यक्त किया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें