Amet update : मुस्लिम समुदाय ने हषोंउल्लास से मनाया ईद उल अजहा का पर्व
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. नगर के मुस्लिम समुदाय द्वारा सोमवार को ईद उल अजहा का त्योहार बड़े हर्षोलास के साथ मनाया गया! इस अवसर प्रातः 8 बजे नगर के तकिया इमामबाड़े पर मुस्लिम समुदाय बड़ी संख्या में के लोग एकत्रित हुए। यहां से ढोल बाजे के साथ सामुहिक रूप मे भोलीखेडा हवेली होते हुए मारू दरवाजा बाहर स्थित अंजुमन मदरसा पहुंचे।
जहां स्टेशन क्षेत्र में निवासरत समुदाय के लोगों द्वारा अन्जुमन गौसिया पर एक दूसरे पर गुलपोसी फूल मालाऐ के साथ खेर मक़दम किया। एवं यहीं से ईदगाह के लिए सलातो सलाम, दरूद शरीफ पढ़ते हुए रवाना हुए । जहाँ ईदगाह पहुंचकर जामा मस्जिद पेश ईमाम द्वारा ईदुल उल अजहा के बारे में बताया।
पेश ईमाम कारी गुलाम मुस्तफा कादरी द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई तथा देश मे अम्नो अमान की दुआ की गई। जिसमें बडी संख्या मे मुस्लिम भाइयो ने हिस्सा लिया। तथा नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। तथा कब्रिस्तान पर अपने बुजुर्गों को फूल इत्र पेश किया गया।
साथ ही सैय्यद शहीद गुलाब शाह र.अ.की दरगाह पहुंचकर फातिहा सलाम पेश कर पूरे भारत देश में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई। तकिया ईमामबाड़ा पर भी फातिहा सलाम पढ़ कर देश की खुशहाली की दुआएँ मांगी गई।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार