📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट में खुदा की बारगाह में झुके सिर, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया ईद उल फितर का पर्व

📅 01 April 2025, 10:50 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट में  खुदा की बारगाह में  झुके सिर, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया ईद उल फितर का पर्व
Amet News : आमेट में खुदा की बारगाह में झुके सिर, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया ईद उल फितर का पर्व

फातिहा सलाम पेश कर पूरे भारत देश में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी

एक-दुसरे ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. नगर के मुस्लिम समुदाय द्वारा सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार बड़े हर्षोलास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नगर के ईमामबाड़े (तकिया) पर सुबह करीब 8.00 बजें बडी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए. यहां से ढोल बाजे के साथ सामुहिक रूप मे भोलीखेडा हवेली होते हुए मारू दरवाजा बाहर स्थित अंजुमन मदरसा पहुंचे.

जहां स्टेशन क्षेत्र में निवासरत समुदाय के लोगों द्वारा अन्जुमन गौसिया पर एक दूसरे पर गुलपोसी फूल मालाऐ के साथ खेर मक़दम किया एवं यहीं से नगर के चन्द्र भागा नदी तट स्थित ईदगाह के लिए सलातो सलाम, दरूद शरीफ पढ़ते हुए रवाना हुए. जहाँ ईदगाह पहुंचकर जामा मस्जिद के पेश ईमाम मोहम्मद मुस्तफा द्वारा ईदुल फितर के बारे में बताया रमजान के पूरे माह इबादत, रोजा, जकात के फर्ज पूरे होने के बाद ईद का चांद होता है और तमाम मुस्लिम पर जकात, फितरा अदा होने के बाद ईद की नमाज़ होती है.

पेश ईमाम मोहम्मद मुस्तफा द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई तथा देश मे अम्नो अमान की दुआ की गई, जिसमें  बडी संख्या मे मुस्लिम भाइयो ने हिस्सा लिया तथा नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा कब्रिस्तान पर अपने बुजुर्गों को फूल इत्र पेश किया गया. साथ ही नदी दरवाजा स्थित सैय्यद शहीद गुलाब शाह र.अ.की दरगाह पहुंचकर फातिहा सलाम पेश कर पूरे भारत देश में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई. तकिया ईमामबाड़ा पर भी फातिहा सलाम पढ़ कर देश की खुशहाली की दुआएँ मांगी गई.

इसी प्रकार ग्राम आगरिया में मुस्लिम समाज ने प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व ईद उल फितर की विशेष नमाज प्रातः 9:00 बजे मौलाना हाफिज तजमुल हुसैन ने स्थानीय मदीना मस्जिद पर अदा करवाई. इस दौरान मुस्लिम समाज के सभी लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी एवं बच्चों को ईदी दी गई. हाफिजोकारी को नजराना पेश किया गया. जिसमें समाज के अंजुमन कमेटी के सदस्य  सहीत समाज़जन उपस्थित थे. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें