📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet news : गाँधी नगर कांलोनी क्षेत्र मे आवारा कुत्तो का आतंक

📅 14 February 2024, 07:45 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : गाँधी नगर कांलोनी क्षेत्र मे आवारा कुत्तो का आतंक
Amet news : गाँधी नगर कांलोनी क्षेत्र मे आवारा कुत्तो का आतंक

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट : नगर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित गाँधी नगर कॉलोनी मे पिछ्ले कुछ समय से आवारा कुत्तो ने अपने आतंक से क्षेत्र के लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है.

गांधी नगर कोल़ोनी क्षेत्र निवासी चाँदमल सेन, रामेश्वरलाल दाधीच, मदनलाल सेन, रतनलाल रेगर, जयसिंह भाटी, राधेश्याम सेन, सत्यनारायण पानेरी, शिवलाल झाला, अमित दाधीच, मनोहरसिंह मौर्य, जगदीश रेगर आदि ने जिला कलेक्टर को भेजे ज्ञापन मे बताया कि पिछ्ले कुछ समय से कांलोनी क्षेत्र में दर्जनों की संख्या मे आवारा कुत्ते विचरण कर रहे हैं.

ये कुत्ते आये दिन कॉलोनी में आने जाने वाले छोटे बच्चों और गाय के बछड़ो को अपना शिकार बना रहे है. जिससे छोटे बच्चों का घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है. कुत्तों के आंतक से परेशान क्षेत्र निवासीयो ने संबंधित विभाग से तत्काल कुत्ते पकड़वाने की मांग की है.

फोटो फाईल

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें