📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet news : ताणवाण में बाड़े में लगी आग से एक गाय (बछड़ी) की मौत, दूसरी गाय गंभीर घायल

📅 10 April 2024, 01:16 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : ताणवाण में बाड़े में लगी आग से एक गाय (बछड़ी) की मौत, दूसरी गाय गंभीर घायल
Amet news : ताणवाण में बाड़े में लगी आग से एक गाय (बछड़ी) की मौत, दूसरी गाय गंभीर घायल

आमेट. समीपवर्ती ग्राम पचांयत आईडाणा के गांव  ताणवाण में अज्ञात कारणों से लगी आग से बाडे मे बंधी एक गाय (बछड़ी) के अत्यधिक जलने से मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

समाजसेवी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव ताणवाण में आनन्द सिंह पिता भीम सिंह के बाड़े में अचानक अज्ञात कारणो से आग लग गयी । जिससे बाडे मे पडी घास एवं सूखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली। जिससे बाडे में बंधी गाय एवं गोवंश दूसरी गाय (बछड़ी) भी आग की चपेट में आ गए।

आग का तांडव इतना भयंकर था कि गाय की (बछड़ी) की तडफ तडफ कर मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं दूसरी गाय गंभीर रुप से घायल हो गई । सूचना मिलने पर ग्राम वासियों ने आमेट नगर पालिका दमकल को सूचना दी। इस पर मौके पर दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पशु चिकित्सालय के अधिकारी विकास बेनीवाल, पुलिस थाने के जवान बीट कांस्टेबल, एवं पटवारी दुर्गा सिंह मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके पर अरुण कुमार मिश्रा, किशन सिंह, सुखलाल सुथार, नारायण लाल, महेंद्र सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत, भगवती लाल सुथार, भोली दास वैष्णव, तरुण सुथार, सोहन सिंह, जमुनादास वैष्णव आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।

● M. Ajnabee. Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें