📅 Wednesday, 04 November 2026 | 12:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आमेट में नवीन मतदाताओं को किया सम्मानित

📅 29 January 2025, 01:19 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आमेट में नवीन मतदाताओं को किया सम्मानित
Amet News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आमेट में नवीन मतदाताओं को किया सम्मानित

आमेट. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आमेट में तहसीलदार देवीलाल गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. वार्ताकार शिक्षक मुकेश वैष्णव ने मतदान के महत्व को प्रतिपादित करते हुए 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की. 

तहसीलदार देवी लाल गर्ग ने युवा मतदाता तुषार शर्मा व प्रमिला कंवर चौहान का ईकलाई पहनाकर सम्मानित किया एवं सभी को निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, चंचल दमामी, बीएलओ रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, पारस कंवर, रेखा महात्मा, मंजू कंवर आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया. 

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें