📅 Thursday, 15 October 2026 | 10:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,786.63 ▲ +1,004.74 (+1.38%) • निफ्टी 50: 22,929.10 ▲ +306.40 (+1.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : हज़रत मामा भानेज दरबार में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने पेश की चादर

📅 10 April 2026, 01:01 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : हज़रत मामा भानेज दरबार में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने पेश की चादर
Amet News : हज़रत मामा भानेज दरबार में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने पेश की चादर

जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए फातिहा पढ़ी

आमेट. जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध हज़रत मामा भानेज बादशाह के दरबार में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा अकीदत और उत्साह के साथ चादर शरीफ़ पेश की गई।

जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों और कार्यकर्ताओं ने देश और जिले में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाद नमाज ईशा हुआ, जहाँ गाजे-बाजे और सलातो-सलाम के नजराने के साथ दरगाह शरीफ पर फूलों की चादर और इत्र पेश किया गया।

इस दौरान आयोजित फातिहा ख्वानी में विशेष रूप से भारत देश और राजसमंद जिले में स्थायी अमन-चैन, खुशहाली और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहने की दुआएं मांगी गईं। रस्म की अदायगी के पश्चात फलों पर फातिहा लगाकर उन्हें उपस्थित जायरीनों में तक्सीम (वितरित) किया गया।

उर्स मुबारक के इस मुकद्दस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों और अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की।

इस गरिमामयी अवसर पर संगठन की मजबूती और एकता का परिचय देते हुए जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के साथ संगठन महासचिव मोहम्मद लुकमान उस्ता सनवाड, जिला उपाध्यक्ष मकबूल हुसैन सिंधी केलवा, जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी नाथद्वारा, और ब्लॉक अध्यक्ष केलवाड़ा शरीफ शेख उपस्थित रहे। साथ ही जिला महासचिव शब्बीर हुसैन, नगर अध्यक्ष राजसमंद शहर खलील हुसैन रंगरेज, मोहम्मद हनीफ शेख, आमेट के पूर्व पार्षद ताहीर अली शौरघर, हारून काज़ी कांकरोली, मोहम्मद शरीफ शाह रेलमंगरा, जिला सचिव काज़ी मुस्तफा, अशफाक हुसैन आमेट, टीपू सुल्तान पठान कांकरोली, फारूक सिलावट राजनगर, जहांगीर हुसैन बागपुरा, राजू शाह सरदारगढ़, हैदर अली, फारूक मंसूरी, सादिक शाह, जिला संयुक्त सचिव तौसीफ सिलावट, अशफाक काज़ी, जाकिर हुसैन, इम्तियाज अली, मोइन काजी, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद अमनान और मारूफ राज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसने समाज में एकजुटता और सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें