📅 Monday, 09 November 2026 | 12:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट तेरापंथ सभा भवन में मंगल भावना समारोह आयोजित

📅 07 November 2025, 09:30 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट तेरापंथ सभा भवन में मंगल भावना समारोह आयोजित
Amet News : आमेट तेरापंथ सभा भवन में मंगल भावना समारोह आयोजित

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. तेरापंथ सभा भवन में विराजीत साध्वी सम्यक प्रभा ठाणा 4 का चातुर्मास संपन्नता पर मंगल भावना कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ।

साध्वी सम्यक प्रभा ने हाजिरी का वाचन किया गया। साध्वी मलय प्रभा ने फरमाया कि आपने चार माह में जो पाया है। उसका सिंचन करें और तप त्याग आध्यात्मिक और धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़कर विकास करें। आमेट के श्रावकों की सेवा भावना की प्रशंसा की। चातुर्मास केवल तपस्या के लिए नहीं है। बल्कि आत्म शुद्धि का उत्सव है। जब व्यक्ति अपने भीतर के नकारात्मकता को त्याग कर सकारात्मकता को अपनाता है, तभी सच्चे अर्थों में जीवन का विकास होता है।

इस अवसर पर मंगल भावना में तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मेहता, सरक्षक महेंद्र बोहरा, उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मेहता, हस्तीमल पामेचा, कौशल मेहता, उपासक शांतिलाल छाजेड़, वयोवृद्ध श्रावक मूलचंद बोलिया, सहमंत्री अशोक पितलिया, प्रेक्षा ध्यान प्रशिक्षक मिश्रीलाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष दलीचंद कच्छारा, नरेंद्र श्री श्रीमाल, जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू हिरण, मंत्री संगीता चंडालिया, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका कोमल भंडारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़ व महिला मंडल द्वारा विदाई गीतिका व संभाषण द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संपूर्ण श्रावक समाज ने साध्वी श्री जी के प्रति कृतज्ञा ज्ञापित की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें