📅 Friday, 18 September 2026 | 05:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,600 🥈 चांदी (1kg): ₹246,700 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आगरिया की मालविका पारीक को राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक

📅 03 May 2026, 11:38 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आगरिया की मालविका पारीक को राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक
Amet News : आगरिया की मालविका पारीक को राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और राज्यपाल ने मालविका को किया सम्मानित

आमेट. समीपवर्ती ग्राम आगरिया की प्रतिभाशाली छात्रा मालविका पारीक ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के 35वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए बी.एससी.-बी.एड. वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह सम्मान उन्हें समारोह के दौरान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

जयपुर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव वागड़े ने की। उच्च स्तरीय उपस्थिति के बीच मालविका पारीक को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। मालविका पारीक ने अपनी इस सफलता को अपने स्वर्गीय पिता कमलेश पारीक एवं परिवार को समर्पित करते हुए कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उनकी इस उपलब्धि से आगरिया क्षेत्र सहित समस्त पारीक समाज में उत्साह का माहौल बन गया। समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से मालविका का सम्मान कर गर्व व्यक्त किया। यह उपलब्धि न केवल मालविका पारीक के व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें