📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : ढेलाणा भैरूनाथ मन्दिर पर माहि सातम जागरण पर्व 4 फरवरी को

📅 03 February 2025, 12:33 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : ढेलाणा भैरूनाथ मन्दिर पर माहि सातम जागरण पर्व 4 फरवरी को
Amet News : ढेलाणा भैरूनाथ मन्दिर पर माहि सातम जागरण पर्व 4 फरवरी को

आमेट.

आमेट क्षैत्र के प्रसिद्ध श्री ढेलाणा भैरूनाथ मंदिर पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी माही सातम का जागरण पर्व बडे ही धुमधाम के साथ मनाया जाएगा. 

प्राप्त जानकारी अनुसार माही सातम जागरण माघ शुक्ल छठ सोमवार रात्री जागरण होगा व पाती प्रसादी दिनांक 4 फरवरी 2025  माघ शुक्ल सातम मंगलवार को होगी एवं रात्री जागरण मे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा. जिसमे गायक जितेंद्र राव, हेमलता वैष्णव एण्ड पार्टी व अन्य कलाकारो द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दीं जायेगी. जो सोमवार रात्री 8.00 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा.

भैरूनाथ मित्र मण्डल द्वारा मन्दिर मे सभी व्यवस्थाओ की देखरेख की जाएगी. कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रागण मै समिति एवं ग्रामीणों की एक बैठक का आयोजन किया गया. मंदिर मैं आने वाले श्रद्धालुओं की सभी व्यवस्थाओं की समितियां बनाकर जिम्मेदारियां दी गई. जिससे श्री ढेलाणा भेरूनाथ मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो. मन्दिर ट्रस्ट द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा.

इस अवसर पर ट्रस्टी भैरूलाल, हीरालाल, शंकरलाल, प्यारेलाल, बाबुदास, हीरालाल, सुरेशचन्द, छोगालाल, सुनिल कुमावत आदि उपस्थित थे.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें