📅 Friday, 18 September 2026 | 01:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,650 🥈 चांदी (1kg): ₹246,300 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

Amet News : सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा गुलाब देकर किया पखवाड़े का शुभारंभ

📅 10 January 2026, 11:04 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा गुलाब देकर किया पखवाड़े का शुभारंभ
Amet News : सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा गुलाब देकर किया पखवाड़े का शुभारंभ

आमेट. सड़क सुरक्षा महिने के तहत प्रात 11:00 बजे राउमावि ढेलाणा से प्रधानाचार्य संजू शर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा समिति द्वारा वाहन चालकों को गुलाब देखकर हेलमेट लगाने व सीट बेल्ट उपयोग करने हेतु समझा इश की गई।

प्रधानाचार्य एवं सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ढेलाणा गांव के प्रमुख स्थल बस स्टेण्ड पर  प्रभारी सडक सुरक्षा मनोज कुमार शर्मा द्वारा वाहन चालकों को गुलाब देकर हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाने व वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलने, क्षमता से अधिक सवारी नहीं बिठाने इत्यादि विषयों पर समझाइश की।

साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा शराब पीकर वाहन नहीं चलने, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग नहीं करने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बिठाने, चौपाइयां वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, रसोई गैस से वाहन नहीं चलने, चलते वाहन से शरीर के अंग बाहर नहीं निकालना के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त अथवा घायल व्यक्ति की मदद करना आपका नैतिक कर्तव्य हे, गलत दिशा से ओवरटेकिंग नहीं करने, नाबालिक को वाहन नहीं चलने देने जैसे सुझाव प्रसारित कर वाहन चालकों में जागरूकता लाने के प्रयास किये।

कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, विजय सिंह, जगदीश सिंह ,गजराज सिंह, गिरिराज प्रजापत, लता शर्मा, तेजस्विनी शाकद्वीपीय, नारायण लाल रेगर ,चुन्नीलाल रेगर, गोपाल टेलर के मार्गदर्शन में कक्षा नो से बारह तक के समस्त विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें