📅 Thursday, 17 September 2026 | 05:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,640 🥈 चांदी (1kg): ₹241,400 ⛈️ उज्जैन: 26°C (गरज के साथ बारिश)
आमेट

Amet News : महर्षि गोतम जयन्ति मनाई, समाज की नई कार्यकारणी का गठन : अध्यक्ष रामचंद्र पानेरी, संगठन मंत्री किशोर जोशी

📅 01 April 2025, 11:02 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : महर्षि गोतम जयन्ति मनाई, समाज की नई कार्यकारणी का गठन : अध्यक्ष रामचंद्र पानेरी, संगठन मंत्री किशोर जोशी
Amet News : महर्षि गोतम जयन्ति मनाई, समाज की नई कार्यकारणी का गठन : अध्यक्ष रामचंद्र पानेरी, संगठन मंत्री किशोर जोशी

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. 

फलासिया रोड स्थित महर्षि गोतम आश्रम पर गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि गौतम जयंती मनाई एवं नई कार्य कारिणी का गठन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान महर्षि गौतम की प्रतिमा को फूलों द्वारा श्रंगार किया गया. उपस्थित लोगों द्वारा आरती, पूजन,हवन किया गया एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ.

इस अवसर पर गौतम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं समिति के संरक्षक दिनेश शर्मा, शंकरलाल बटवाल, गोवर्धन तिवारी, सत्यनारायण पानेरी के सानिध्य में किया गया. जिसमें अध्यक्ष रामचंद्र पानेरी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, सचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार, संगठन मंत्री किशोर जोशी, रविंद्र तिवारी, राकेश शर्मा बनाए गए.

दिन भर चले इस कार्यक्रम में महिला मंडल की शारदादेवी पानेरी, सरिता शर्मा, अन्नू तिवारी, सीमा तिवारी, सुशीला तिवारी, सरोज पानेरी, प्रेम देवी पानेरी, गायत्री बटवाल, निधि बटवाल, साधना जोशी, विद्या शर्मा, गीता जोशी, संगीता जोशी, मीनाक्षी शर्मा, सविता जोशी, मंजू जोशी, रिंकू तिवारी, दीपिका जोशी सहित कई महिलाओं ने एक से बढकर एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी. 

इस दौरान दिनेश जोशी, उदय लाल शर्मा, रवीश जोशी, लक्ष्मण जोशी, रामलाल जोशी, प्रभु प्रकाश पानेरी, अनिल शर्मा, दीपक जोशी, धनराज जोशी, बद्रीलाल, विकास, लोकेश व्यास, भगवती लाल जोशी, पवन जोशी, रोशनलाल जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें