📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट पंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार को

📅 11 January 2024, 11:11 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट पंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार को
Amet News : आमेट पंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार को

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट : 

आमेट पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभागार में 15जनवरी 2024 सोमवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन होगा. विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह राजावत ने बताया की महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत श्रमिक नियोजन हेतु अनुमत कार्यों के चयन एवं वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2024-25 अनुमोदन हेतु पंचायत समिति आमेट की साधारण सभा की बैठक दिनांक 15 जनवरी 2024, सोमवार को प्रातः 11:30 बजे पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभागार में प्रधान अणछी देवी गुर्जर की अध्यक्षता में रखी गयी है.

बैठक में  गत बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालना एवं प्रतिवेदन एवं अनुमोदन किया जाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत श्रमिक नियोजन हेतु अनुमत कार्यों के चयन एवं वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2024-25 का अनुमोदन का ऐजेण्डा रहेगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें